वाराणसी। कमच्छा, भेलूपुर स्थित नाई बाग ट्रस्ट मंदिर परिसर में प्रभु श्री हनुमान जी के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाई समाज के लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। समाज के लोगों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता और समाज के सम्मान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में नाई समाज और नाई बाग ट्रस्ट की ओर से राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं विधायक सौरभ श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया गया। आयोजकों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से समाज के लोगों का उत्साह बढ़ा है।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रभु श्री हनुमान जी से समाज, क्षेत्र और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।



















Leave a Reply