वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी 50 वर्षीय विक्रम पाल का शव शनिवार को वरुणा नदी के इमलिया घाट, फुलवरिया में उतराया मिला। वह शुक्रवार को नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के बाद डूब गए थे।
ग्रामीणों ने नदी में शव उतराया देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लोहता पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान विक्रम पाल के रूप में की।
बताया गया कि विक्रम पाल के घर शुक्रवार को रुद्राभिषेक पूजन होना था। पूजन से पहले वह वरुणा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गए और लापता हो गए। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी थी।
शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



















Leave a Reply