सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कोतरी और हरदी स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समिति प्रभारियों को किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने समिति प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी केंद्रों पर आने वाले किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम भी मौजूद रही। दोनों केंद्रों पर संबंधित प्रभारियों को किसान सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



















Leave a Reply