सेवानिवृत्त एबीडीओ ठाकुर प्रसाद मिश्रा के निधन पर राज्य मंत्री ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना

वाराणसी। सेवानिवृत्त सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) ठाकुर प्रसाद मिश्रा के आकस्मिक निधन पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने शोक व्यक्त किया। शनिवार को वह रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहनसराय बैरवन स्थित उनके आवास पहुंचे और दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्य मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिलने की कामना की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर राधा रमन मिश्रा, सनी मिश्रा, राम प्रकाश सिंह विरू, जिला उपाध्यक्ष विपिन पाल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, राकेश पटेल और सुधीर वर्मा मौजूद रहे। राजू, अजय विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, शिवपूजन सिंह, गुड्डू मिश्रा, सुभाष मिश्रा और संदीप कुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!