चंदौली।सकलडीहा पुलिस को मंगलवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी जब भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से ₹25,000 के इनामी गौ-तस्कर अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था।
पुलिस की विशेष टीम की कार्रवाई
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
मामला क्या है
31 जुलाई 2025 को अशोक कुमार यादव अपने महिन्द्रा पिकअप (संख्या UP67AT 9879) में चार गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक बिहार वध हेतु ले जा रहा था। उस समय वाहन पकड़ा गया और उसके गैंग का सदस्य आकाश कुमार गिरफ्तार हुआ था, लेकिन अशोक मौके से फरार हो गया था। तब से वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अशोक यादव (35 वर्ष), निवासी पट्टी हुसैनपुर, थाना बलुआ, चंदौली के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख हैं –
- मु.अ.सं. 137/2025 – गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना सकलडीहा, चंदौली
- मु.अ.सं. 160/2018 – SC/ST Act व मारपीट का मामला, थाना बलुआ, चंदौली
- मु.अ.सं. 137/2025 – विभिन्न धाराएं, थाना सैदपुर, गाजीपुर
पुलिस ने बताया कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए अपनी पहचान छुपाकर गुप्त रूप से पशुओं की तस्करी करता था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल रहे –
- थानाध्यक्ष अतुल कुमार
- उपनिरीक्षक संतोष कुमार तिवारी
- हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव
- कांस्टेबल प्रश्विन कुमार दुबे, संदीप यादव, रोहित गोंड
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस की इस सफलता पर संतोष जताया और उम्मीद की कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













