Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत संग डेटिंग की अफवाहों पर कह दी बड़ी बात, जानकर टूट जाएगा फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, आफताब शिवदासानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी जैसे स्टार्स काम कर रहे हैं. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है. उर्वशी और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर लंबे समय से अफेयर की खबरें चल रही है. अब एक्ट्रेस ने खुद इन अफेयर की खबरों की सच्चाई बताई.

क्या क्रिकेटर ऋषभ पंत को डेट कर रही उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ‘आरपी (ऋषभ पंत) के साथ मुझे जोड़ने वाली अफवाह और मीम्स को लेकर मैं क्लियर करना चाहती हूं कि ये सब अफवाहें बेबुनियाद है.

उर्वशी रौतेला ने और क्या कहा

एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखना पसंद करती हूं. मेरा फोकस मेरे करियर और काम पर है, जिसे लेकर मैं पैशनेट हूं. ऐसे मुद्दों के बारे में पारदर्शिता के साथ संबोधित करना और अटकलों के बजाय सच्चाई पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. मुझे नहीं समझ आता कि आखिर मीम मटेरियल पेज ये सब से इतने एक्साइटेड क्यों हो जाते हैं.”

उर्वशी रौतेला ने RP को लेकर क्या कहा था

साल 2022 में उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि RP ने उन्हें घंटों ने वेट कराया, जिससे लोगों को लगा कि वो ऋषभ पंत है. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने ये क्लियर कर दिया कि ये ऋषभ पंत नहीं बल्कि उनके को-स्टार राम पोथिनेनी हैं.

उर्वशी रौतेला के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन-कौन से हैं

उर्वशी रौतेला फिल्म कसूर 2 में नजर आएंगी. इसके अलावा वो अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म बाप को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई है. उनके पास नंदमुरी बालकृष्ण के साथ NBK109, वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!