पुलिस स्मृति दिवस पर रामनगर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

पुलिस स्मृति दिवस पर रामनगर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

रामनगर,वाराणसी: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर स्थित शहीद स्मारक पर देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने शहीदों की वीरगाथाओं को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन और पुष्प चक्र अर्पित किया। कार्यक्रम में वाहिनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।इसके साथ ही वाहिनी बैंड टीम ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मधुर धुनों का प्रस्तुतीकरण कर माहौल को राष्ट्रीयता की भावना से भर दिया। यह आयोजन उन शहीदों की स्मृति को समर्पित था जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!