मिशन शक्ति (फेज -05) के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को दिलाई गई शपथ

मिशन शक्ति (फेज -05) के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को दिलाई गई शपथ 

मिशन शक्ति (फेज -05) के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को दिलाई गई शपथ

ओबरा/सोनभद्र – उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में मिशन शक्ति (फेज -05) के अंर्तगत छात्राओं द्वारा बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि इस शपथ का मकसद है कि लोग महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान बढ़ाए, और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील हो, और उन्हें सुरक्षित महसूस कराए।

कार्यक्रम संयोजक डॉ विभा पांडेय ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति भेदभाव ना करे और उनके सम्मान और सुरक्षा में वृद्धि करे और उनके विकास के लिए समान अवसर देने के साथ साथ उनके अधिकारों का हनन ना होने दे।

वही इस आयोजन में डॉ वैशाली शुक्ला ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर 100, 112, 1090 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ महीप कुमार, डॉ संतोष कुमार सैनी, डॉ उपेंद्र कुमार उपस्थित रहे और भारी संख्या में छात्र छात्राओं की भी उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!