Tumbbad Re-Release Box Office Collection: हॉरर फिल्म ने थियेटर्स में मचाया गदर, 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

Tumbbad Re-Release Box Office Collection Day 7: राही अनिल बर्वे की ओर से निर्देशित फिल्म तुम्बाड, लैला मजनू की कैटेगरी में शामिल हो गई है. फिल्म 13 सितंबर को 6 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले छह दिनों में 12.11 करोड़ रुपये की कमाई की है. आइये जानते हैं सातवें दिन हॉरर फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है.

तुम्बाड ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाए कितने करोड़

सोहम शाह स्टारर, तुम्बाड अपनी पुन: रिलीज में धुआंधार प्रदर्शन कर रही है. हॉरर फिल्म की कमाई ने करीना कपूर की द बर्मिंघम मर्डर्स को भी पीछे छोड़ दिया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.60 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन 2.60, तीसरे दिन 3.05, चौथे दिन 1.70, पांचवें दिन 1.60, छठे दिन 1.35 का कलेक्शन किया था. वहीं सातवें दिन यानी गुरुवार की बात करें तो इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 12.70 हो गई, जो 2018 के अपने मूल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर गई. नेशनल सिनेमा डे पर जहां टिकट 99 रपये है, ऐसे में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है.

तुम्बाड के बारे में

हॉरर जॉनर अक्सर दर्शकों की पसंदीदा रही है. तुम्बाड की कहानी की बात करें तो फिल्म एक शापित गांव में छिपे खजाने के लिए एक आदमी की निरंतर खोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जब एक परिवार हस्तर, एक राक्षस जिसकी कभी पूजा नहीं की जाती, के लिए एक मंदिर बनाता है और उसकी शापित संपत्ति पर अपना हाथ जमाने का प्रयास करता है, तो उन्हें विनाशकारी परिणामों का सामना करना पड़ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!