चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मंगलवार को एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.120 किलो अवैध हेरोइन बरामद की। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
अभियान के तहत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
- अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त कुमार
- क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू कृष्ण मुरारी शर्मा
- प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह
की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर यह सफलता पाई।
संदिग्ध युवक से बरामद हुई खेप
पुलिस टीम ने जीटी रोड पर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 1.120 किलो हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सीताराम भील पुत्र स्व. देवीलाल भील, निवासी गुजरोकि मोबरन, थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) बताई। वह अंतरराज्यीय स्तर पर नशे के कारोबार में सक्रिय था।
सौंपने से पहले पकड़ा गया
पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन की यह खेप किसी अन्य तस्कर को सौंपने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामद खेप का वजन और शुद्धता जांच के बाद पुष्टि की गई है।
मुकदमा दर्ज
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मुगलसराय में मुकदमा संख्या 423/25, धारा 8/21 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे
- प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह
- उपनिरीक्षक अजय कुमार, मनोज कुमार, अनिल शुक्ला













