, ,

एसीपी राजातालाब ने ठंड में जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे कंबल, जंसा बाजार में दिखी मानवता की मिसाल

वाराणसी। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से जंसा बाजार उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और स्वयं जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। इस दौरान ठंड से कांप रहे लोगों को जब कंबल मिले तो उनके चेहरों पर साफ राहत और सुकून नजर आया।

एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों को सहारा देते हैं बल्कि सामाजिक एकता और संवेदनशीलता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी गंभीरता से निभाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन जंसा बाजार उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शुभम सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार मौर्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रमोद अग्रहरी, आरती देवी, थाना प्रभारी अनिल शर्मा, शनी समेत कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया।

कंबल वितरण के दौरान पूरे क्षेत्र में सहयोग, संवेदना और मानवीय सरोकारों का माहौल देखने को मिला, जिसने इस ठंड में जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी।

ब्यूरो प्रमुख- ​वाराणसी

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!