,

धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की तैयारियों की मंत्रीमंडलीय उप समिति ने की समीक्षा

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के निष्पादन, कस्टम मिलिंग की प्रगति तथा आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के समयबद्ध उठाव, कस्टम मिलिंग की स्थिति और आगामी धान खरीदी सीजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए धान खरीदी और भंडारण से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय रहते मजबूत किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, वित्त विभाग के सचिव रोहित यादव, सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, मार्कफेड के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो प्रमुख- रायपुर

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!