, ,

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को कुलपति ने दी जन्मदिन की बधाई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा, समाज व राष्ट्र के विकास के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

कुलपति ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, अनुसंधान, नैतिक मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा को प्रोत्साहित करने में राज्यपाल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिक्षा को संस्कार, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाने की उनकी सोच अनुकरणीय है।

उन्होंने कहा कि वंचित एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति राज्यपाल की संवेदनशीलता भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी राज्यपाल का मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहने की अपेक्षा जताई।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Follow us

error: Content is protected !!