,

युवा शक्ति को मिलेगा खेल मंच, अमर वीर इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता

चंदौली। सैय्यद राजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर ब्लॉक स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज में 19 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लड़के और लड़कियां दोनों भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लड़के को मोटरसाइकिल और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लड़की को स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा चयनित 5-5 लड़के और लड़कियों को साइकिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने चंदौली जनपद के युवाओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सैय्यद राजा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशा और गलत रास्तों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और युवा खिलाड़ियों में खासा जोश देखा जा रहा है।

ब्यूरो प्रमुख- ​चंदौली

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!