चंदौली: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    चंदौली: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तारचंदौली: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चंदौली: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। धीरज, पुत्र रामश्रृंगार, अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ननिहाल पहुंचा था, जहां लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और उसकी निर्मम पिटाई कर दी। घायल धीरज को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर के बाद पुलिस हरकत में आई और बलुआ थाना अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ जारी है, और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है, जहां धीरज का प्रेम संबंध एक स्वजातीय लड़की से था। लड़की के ननिहाल में दोनों को एक साथ देख लिए जाने पर परिजनों ने धीरज को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!