,

यूपी में 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कानपुर, आगरा और मिर्जापुर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) मुरादाबाद में तैनात आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद को कानपुर का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। वहीं भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ में डीआईजी पद पर कार्यरत सचिंद्र पटेल को आगरा का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

इसी क्रम में रविशंकर छवि को जन शिकायत मुख्यालय, लखनऊ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर रेंज में तैनात हरीश चंद्र का तबादला कर उन्हें भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ में डीआईजी नियुक्त किया गया है।

पीटीएस मेरठ में तैनात आईपीएस अधिकारी पूनम को मिर्जापुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। वहीं सीआईडी लखनऊ में तैनात अशोक कुमार-चतुर्थ को देवीपाटन रेंज (गोंडा) का डीआईजी नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

ब्यूरो प्रमुख- लखनऊ

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!