वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामचंदीपुर सोता घाट पर सोमवार को करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग के गंगा में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू कराई गई। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
मुस्तफाबाद निवासी बाबू नंदन के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही खोजबीन शुरू कर दी।
एनडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी
पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी गंगा में संभावित स्थानों पर तलाश की गई। नदी के बहाव और गहराई को देखते हुए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
बुजुर्ग के बीमारी से परेशान होने की चर्चा
प्रारंभिक जानकारी में बुजुर्ग के बीमारी से परेशान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और बुजुर्ग की तलाश के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


















Leave a Reply