भदोही में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को बदमाशों ने मारी गोली

भदोही में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह (55) की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे वह ड्राइवर के साथ कार से कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया।

प्रिंसिपल ने जैसे ही कार का शीशा नीचे उतारा। हमलावरों ने उनको गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने 10 गोलियां चलाईं। 5 प्रिंसिपल को लगी। इससे कार के अंदर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वारदात भदोही कोतवाली क्षेत्र के बसवानपुर की है। योगेंद्र बहादुर सिंह, भदोही में इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल थे। ये कॉलेज भाजपा नेता आशीष बघेल का है, जो काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री हैं।

घर से 800 मीटर दूर वारदात, अपाचे बाइक पर सवार थे हमलावर

प्रत्यक्षदर्शी ड्राइवर संतोष ने पुलिस को बताया- प्रिंसिपल अपने घर से 700 से 800 मीटर की दूरी पर बसवानपुर गांव पहुंचे थे। इस बीच अपाचे बाइक पर सवार दो युवक हाथ में मोबाइल लिए सामने से आते दिखाई दिए। हमलावरों ने कार को हाथ देकर रुकवाया।

कार रोकी तो हमलावरों ने शीशा नीचे करके मोबाइल लेने की बात कही। शीशा बंद होने के चलते उनकी आवाज सुनाई नहीं दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने जैसे ही कार का शीशा खोला। दोनों हमलावरों ने हथियार निकाल लिए।

उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। 10 गोली फायर की। इनमें करीब 5 गोली प्रिंसिपल को लगी। हमलावरों ने सीना, पेट में कई गोली लगी। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों हमलावर भदोही की तरफ भाग गए।

टागरेट में थे प्रिंसिपल, कार के पहिए पर भी मारी गोली
ड्राइवर संतोष सिंह ने बताया कि हमलावरों ने जाते वक्त
आखिरी गोली कार के पहिए में भी मारी। ड्राइवर किसी
तरह प्रिंसिपल को लेकर भदोही के महाराजा बलवंत
सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें
मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहना है कि जिस तरह से पूरी वारदात हुई, उससे यह तय है कि हमलावरों के निशाने पर सिर्फ प्रिंसिपल ही थे। इसलिए, हमलावरों ने ड्राइवर को टच तक नहीं किया। फिलहाल, ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि हमलावरों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। वहां स्थानीय नहीं थे।

जिस तरह से पूरी वारदात को अंजाम दिया गया उससे तय है कि हमलावर ने प्रिंसिपल की हत्या से पहले रेकी की थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!