वाराणसी। समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के रोहनिया स्थित जिला कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के उद्योगपति एवं पूर्व ग्राम प्रधान मंगेश शर्मा को ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद मंगेश शर्मा ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था निस्वार्थ भाव से गरीब, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बेटी सहायता, रक्तदान, वृक्षारोपण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने कहा कि यदि उद्योगपति और सक्षम लोग ऐसे सेवा संगठनों के साथ जुड़कर कार्य करें तो समाज के जरूरतमंद वर्गों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट इसी भावना के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा एवं पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर जनसेवा का व्यापक अभियान चला रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश शर्मा, जिला महामंत्री सोनी शर्मा, शौर्य शर्मा, ध्रुव शर्मा, नंदिनी शर्मा, आनंदी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









