वाराणसी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच टीम वारदात स्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें।
पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे बाइक की भी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। पुलिस का कहना है कि संबंधित डॉक्टर बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं, जिससे मामले में कुछ बिंदु संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। इसी वजह से पुलिस हर तथ्य का बारीकी से सत्यापन कर रही है।
बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।









