वाराणसी। बीरभानपुर स्थित श्री धांगड़वीर हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और पूर्व विधायक रोहनिया महेंद्र सिंह पटेल ने किया। रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव और सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखंडी राम बिंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
रामआसरे विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामआसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से जनता परेशान है और आगामी चुनाव में बदलाव के लिए लोग तैयार हैं।
घर-घर पहुंचने की अपील
सपा नेता ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाएं और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।
उन्होंने विशेष रूप से बूथ प्रभारियों और पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाने को कहा। उनका कहना था कि चुनावी सफलता के लिए बूथ स्तर पर मजबूत संगठन सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन कन्हैया राजभर ने किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’, मनीष सिंह, विवेक यादव, आत्माराम यादव, गोपाल यादव, पूजा यादव, शशि यादव, विष्णु शर्मा, आनंद मौर्य, राजेश यादव उर्फ नत्थू, इंजीनियर अनिल यादव, सुजीत मास्टर, सुबाष राजभर, सुधीर यादव, दर्शन यादव, रामप्रकाश पटेल, हीरालाल विश्वकर्मा, अखिलेश पटेल, आनंद पटेल, सुरेश यादव, अरुण यादव, योगेश सिंह और रतन यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।























Leave a Reply