वाराणसी। रोहनिया स्थित आरएस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों ने पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए अनूठी पहल की। विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया।
बच्चों ने राखियों और पोस्टरों के जरिए ‘वृक्ष रक्षाबंधन’ का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह प्रकृति और पेड़ों की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। बच्चों ने पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं और पेड़ों की रक्षा करें जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई।
क्राफ्ट के जरिए दिखाई रचनात्मकता
कार्यक्रम में बच्चों ने खुद आकर्षक क्राफ्ट, राखियां और पोस्टर तैयार किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपनी सोच और जिम्मेदारी को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर अनुराधा सिंह और साधना वर्मा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक्टिविटी इंचार्ज अकांक्षा मिश्रा ने बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियां तैयार कराईं और उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान शिक्षिकाओं रीना वर्मा, आयुषी सिंह, पूनम सिंह, प्रियम त्रिपाठी, सुनीता तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव, ज्योति पाठक, ईशिका सिंह, स्वीटी तिवारी, बीना श्रीवास्तव, कविता दुबे और शानू पांडेय ने सहभागिता की।
संस्कृति के साथ पर्यावरण की सीख
विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश तिवारी और डायरेक्टर ने बच्चों की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सुरक्षा और स्नेह का पर्व है। बच्चों ने इसी भावना को पेड़ों की सुरक्षा से जोड़कर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ उनमें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।























Leave a Reply