वाराणसी। पांडेयपुर से गोदौलिया जाते समय सामान और मोबाइल छूट जाने से परेशान एक महिला को पुलिस की मदद से राहत मिली। सूचना मिलने पर पांडेयपुर चौकी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सामान तलाशकर महिला को वापस सौंप दिया।
कैंट थाना क्षेत्र के अनौला निवासी सरोज देवी पत्नी झगडू चौहान का सामान रास्ते में छूट गया था। उन्होंने पांडेयपुर पुलिस चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी दी। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश शुरू कराई।
पुलिस के प्रयास से महिला का सामान और मोबाइल मिल गया, जिसे उन्हें सकुशल लौटा दिया गया। अपना सामान वापस पाकर सरोज देवी ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और चौकी प्रभारी का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और सहायता की सराहना की।












