चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिलेभर में सरकारी भांग की दुकानों और उनके आसपास अवैध गांजा बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। अभियान के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 3.572 किलो अवैध गांजा और नगद राशि बरामद की गई। पुलिस अब सरकारी भांग दुकानों के लाइसेंसधारकों से भी पूछताछ कर रही है।
थानोंवार बरामदगी और गिरफ्तारी
- थाना धानापुर: उमाशंकर गुप्ता से 270 ग्राम गांजा और ₹2,164 नकद।
- थाना सकलडीहा: मुकेश यादव से 89 ग्राम गांजा व ₹480 नकद, और सृजन सोनकर से 200 ग्राम गांजा व ₹4,700 नकद।
- थाना चकिया: अरविंद कुमार शर्मा से 82 ग्राम गांजा।
- थाना चंदौली: रिंकू कुमार से 119 ग्राम गांजा।
- थाना सैयदराजा: जितेंद्र कुमार से 87 ग्राम गांजा, और राजकुमार गुप्ता से 313 ग्राम गांजा।
- थाना अलीनगर: शिवाजीत यादव से 400 ग्राम गांजा (116 पुड़िया)।
- थाना बबुरी: शिवा जी से 100 ग्राम गांजा।
कानूनी कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबार को रोकने और सरकारी भांग दुकानों के दुरुपयोग पर नकेल कसने के लिए जारी रहेगी।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









