चंदौली।जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने ऐसी हरकत कर दी जिसने पुलिस की साख पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। थाना चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली कुर्सी को चोर उठा ले गए। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस की ड्यूटी वाली कुर्सी बनी निशाना
धानापुर थाना चौराहे पर पुलिसकर्मी रोजाना जिस कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी करते थे, उसी को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार यह कुर्सी थाने की नहीं थी, बल्कि पास के दुकानदार से ली गई थी, जिस पर पुलिसकर्मी बैठते थे।
आधी रात को हुई चोरी
रविवार देर रात कुछ शातिर चोर मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते कुर्सी उठाकर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तो कुर्सी गायब देख हैरान रह गए।
CCTV में साफ दिखे चोर
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में चोरों की करतूत साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस उन्हीं फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









