चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बबुरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को बबुरी पुलिस ने एक महिंद्रा बोलेरो (UP65 QT 5514) से 15 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना बबुरी प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम दूदे (संगम लान व परी माता मंदिर के बीच) क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 15 बंडल अवैध गांजा (वजन 15 किलो 600 ग्राम) बरामद हुआ।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई –
- रामू पुत्र सबरू, निवासी ग्राम परसदा, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 27 वर्ष।
- ज्ञानचंद्र पुत्र पतिराम, निवासी ग्राम कैथवलिया, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 36 वर्ष।
दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम को मिली सफलता
गिरफ्तारी करने वाली टीम में –
- उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक राकेश यादव
- मुख्य आरक्षी उमेश चंद्र, प्रमोद कुमार यादव
- आरक्षी विशाल गिरी
शामिल रहे।
एसपी ने टीम को दी बधाई
एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे ने बबुरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में नशे के दुष्प्रभाव को रोका जा सके।













