ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मुगलसराय पुलिस ने की पहचान

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत धरना गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक के समीप बृहस्पतिवार की भोर में एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

रेलवे चौकी प्रभारी हेमंत यादव ने बताया कि मृतक की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से शाहजहांपुर जिले के कौही परौर निवासी नन्हेंलाल (22) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि युवक अज्ञात ट्रेन से रेलवे फाटक के पास गिरा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!