अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मनाया, 2027 में पीडीए सरकार बनाने का लिया संकल्प

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र में सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। आजाद नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह केवल जन्मदिन का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और पीडीए की विचारधारा को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और समाज के सभी वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।

बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, किसान हित और सामाजिक समानता समाजवादी विचारधारा की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, अनिल अग्रवाल, रमेश सैनी, महानगर महासचिव अभिषेक यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, ऋषि अग्निहोत्री, उपदेश पांडेय, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रवि दिवाकर, सतीश पटेल, हर्ष चौधरी, मोहम्मद दिलशाद, बबलू कश्यप, गजेंद्र शर्मा, लवकुश, सचिन यादव, नरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2027 में पीडीए सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!