जितिया महापर्व से पहले मानसरोवर तालाब की गंदगी और नशेड़ियों का अड्डा बना मंदिर परिसर, सफाई की मांग

कल 25 सितंबर को जितिया महापर्व के अवसर पर मुगलसराय के प्रसिद्ध आस्था स्थल सूर्य देव मंदिर, मानसरोवर तालाब पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। हालांकि, इन दिनों तालाब और सीढ़ियों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, और यह स्थान नशेड़ियों का अड्डा बन गया है, जहां शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन खुलेआम किया जा रहा है।

जिउतिया पूजा की तैयारियों को देखते हुए, छठ पूजा कमेटी मानसरोवर तालाब के सदस्यों ने स्वयं तालाब और सीढ़ियों की सफाई का निर्णय लिया है। हालांकि, रेल प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी या विभाग अब तक सफाई और सुरक्षा के लिए आगे नहीं आया है।

कृष्ण गुप्ता, श्री श्री सूर्य देव मंदिर मानसरोवर तालाब के संस्थापक और अन्य सम्मानित सदस्य, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और रेल मंडल प्रबंधक मुगलसराय से इस आस्था स्थल की स्वच्छता, सुंदरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!