वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर 29 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित देशभर से संत समाज के प्रमुख संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
संत रविदास जन्मस्थली पर होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें देशभर से आने वाले संतों और श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।









