गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी बूथ सम्मेलन अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
भाजपा के इस बूथ सम्मेलन के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा का यह बूथ सम्मेलन अभियान प्रदेशभर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।









