सोनभद्र। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चकिया एवं जिला कोऑर्डिनेटर सोनभद्र डॉ. राम अधार जोसफ को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर शुभकामना देते हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जननायक राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा तथा किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. राम अधार जोसफ एक जमीनी और संघर्षशील नेता हैं। किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता और आंदोलनों में भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का संगठन उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन में और अधिक मजबूत होगा।
समर्थकों ने विश्वास जताया कि नए दायित्व के माध्यम से किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया जाएगा।









