वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर Varanasi Police Commissionerate के अंतर्गत थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि त्रिपाठी, मदनपुरा चौकी प्रभारी विशाल विक्रम सिंह, उप निरीक्षक इमरान एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने नो पार्किंग में खड़े दो पहिया वाहनों का चालान भी किया।
इसके अलावा तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों और संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
दशाश्वमेध पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा, वहीं आम लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।









