इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को महिला कांस्टेबल प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कराई।
प्रियंका वर्ष 2019 बैच की कांस्टेबल थीं और वर्तमान में सैफई थाने में तैनात थीं। वह मूल रूप से सहारनपुर के रामगढ़ की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पति से कहासुनी की बात आई सामने
प्रारंभिक जानकारी में घटना से पहले प्रियंका की अपने पति से कहासुनी होने की बात सामने आई है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


















Leave a Reply