वाराणसी। हंसराज विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद चितईपुर स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में डॉ. सुनील पटेल और ब्लॉक प्रमुख आराजी लाइन डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से उनके वाराणसी आगमन पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और बाबा विश्वनाथ धाम का मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया।
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से पिछड़े वर्गों के बीच एनडीए सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत होगा तथा आने वाले समय में गठबंधन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर अजीत पटेल, डॉ. नरेंद्र पटेल, मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, शुभम मौर्य, आदिल सहित कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्य मंत्री का स्वागत किया।









