वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के जंसा थाने में तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार यादव का स्थानांतरण थाना मिर्जामुराद (गोमती जोन) में होने पर थाना परिसर में भावभीनी विदाई दी गई।
लंबे समय तक जंसा कस्बा चौकी इंचार्ज एवं थाने में अटैच रहते हुए उन्होंने कई पुराने लंबित मामलों का निस्तारण किया। उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सहकर्मियों ने सराहना की।
थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पवन कुमार यादव जैसे ईमानदार अधिकारी की कमी महसूस होगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में थाने के सभी स्टाफ ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।









