बिलासपुर। पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद कई थानों और शाखाओं में नई पदस्थापनाएं लागू कर दी गई हैं।
आदेश के मुताबिक निरीक्षक निलेश पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हटाकर थाना रतनपुर भेजा गया है। निरीक्षक उमेश साहू को थाना अजाक से स्थानांतरित कर थाना सकरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक विजय चौधरी को थाना सकरी से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक राजश्री दामू को थाना कोनी से नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक अवनीश पासवान को रक्षित केंद्र से थाना तखतपुर का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना तखतपुर से थाना कोनी स्थानांतरित किया गया है, जबकि निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।









