लखनऊ। समाजसेवी एवं पूर्व ग्राम प्रधान मंगेश शर्मा ने लखनऊ में वरिष्ठ समाजसेवी, जनसेवा दल के संस्थापक और दैनिक समाचार पत्र विधान केशरी के संपादक विनेश ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों, संगठन विस्तार और समाज को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान समाज उत्थान और लोगों को एकजुट करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। विनेश ठाकुर ने कहा कि समाज और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर जिले तक लोगों को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूती लाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि “एक-एक व्यक्ति से समाज और समाज से संगठन मजबूत होता है। यदि अपना समाज मजबूत बनाना है तो सभी को एक मंच पर आना होगा और राजनीतिक भागीदारी भी बढ़ानी होगी।”
वहीं मंगेश शर्मा ने जनसेवा दल के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।









