वाराणसी। जक्खिनी चौकी क्षेत्र के मरुई गांव में श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद सोमवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतका के पिता सुनील उपाध्याय और मां रीता उपाध्याय से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
परिवार ने जल्द न्याय की मांग उठाई
मुलाकात के दौरान परिजनों ने विधायक के सामने आरोपी विवेक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले में जल्द न्याय की मांग रखी। विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में हरसंभव सहयोग करेंगे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।
डीसीपी से फोन पर की बातचीत
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मौके से ही डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान से मोबाइल फोन पर बातचीत की। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विधायक ने पुलिस अधिकारियों से जांच में तेजी लाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही।
इस दौरान प्रदेश सचिव सियाराम पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, जिला महासचिव महेंद्र पटेल, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, जोन अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, जिला महासचिव श्यामबली पटेल, रामनारायण बिंद, गोविंद पटेल और विनोद पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



















Leave a Reply