,

किसानों-युवाओं की आवाज़ जयंत चौधरी का जन्मदिवस, सोनभद्र में रालोद कार्यकर्ताओं ने काटा केक

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और उनके दीर्घ व यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना की।

जन्मदिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों और युवाओं की सशक्त आवाज बनकर देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई से लेकर युवाओं के भविष्य को संवारने तक उनकी भूमिका लगातार प्रभावी रही है। सांसद निधि से युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विकास को उन्होंने दूरदर्शी सोच का उदाहरण बताया।

युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने राजनीति में युवाओं को नेतृत्व का अवसर देकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। खेल, शिक्षा और रोजगार को लेकर उनकी सोच नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भोलानाथ पांडे, गंगेश्वर पटेल, ओम प्रकाश भारती, विजय भारती, सुनील गुप्ता, सुमित मिश्रा, वरुण चौहान, अनिल प्रताप सिंह, अजित चौबे, जीतेंद्र चौबे, रोहित सिंह, मनदीप सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, सुरेंद्र, सूर्यकांत चौबे, विकास पांडेय, सूरज सिंह सहित जिला मीडिया प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो प्रमुख- सोनभद्र

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!