निजी बस ने सरकारी बस को पीछे से मारी टक्कर, 12 लोग घायल

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को एक निजी बस ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसों में सवार 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों बसें नागपुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस के चालक ने कथित तौर पर वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सरकारी बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने निजी बस चालक के नशे में होने का दावा किया है। हालांकि, चालक के नशे में होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ब्यूरो प्रमुख- नागपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!