वाराणसी। डॉ. अंजू सिंह के खिलाफ दर्ज एक मामले में पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा की कार्रवाई की है। मामला थाना लंका थाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 021/2026 से जुड़ा है, जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार डॉ. अंजू सिंह, जो कामधेनु अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 107 की निवासी बताई गई हैं, उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा किशोर न्याय अधिनियम और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विवेचना अधिकारी के मुताबिक आरोपित लंबे समय से अपना बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित नहीं हो रही हैं और न ही न्यायालय में पेश हुई हैं। पुलिस का कहना है कि वह अपने निवास स्थान से भी अनुपस्थित हैं।
इसी क्रम में न्यायालय के आदेश पर 10 मई 2026 को बीएनएसएस की धारा 84 के तहत विधिसम्मत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा है कि यदि इसके बाद भी आरोपित जांच में सहयोग नहीं करतीं या न्यायालय में उपस्थित नहीं होतीं, तो न्यायालय के आदेशानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।









