, ,

भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर राम सकल पटेल का हुआ सम्मान, बधाई देने वालों का लगा तांता

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहदीगंज राजातालाब निवासी राम सकल पटेल के भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर उनके निजी आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान नेता एवं मंडल सदस्य मुरली पटेल ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर राम सकल पटेल का सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, संजय कुमार सिंह, बच्चेलाल पटेल, डॉ. राजेश गुप्ता, अभय गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी गुहा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता, ग्राम प्रधान संजय पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान विनोद पटेल, रविंद्र पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी, महामंत्री रेखा चौहान, अमन चौधरी तथा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर शर्मा (कप्तान) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने राम सकल पटेल को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!