सावन में शिवसेना का जलाभिषेक, बाबा विश्वनाथ से सुख-समृद्धि की प्रार्थना

वाराणसी। सावन के दूसरे शुक्रवार को शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से हुए पूजन-अर्चन के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा।

जलाभिषेक के बाद कार्यकर्ताओं ने देश, प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और सावन के पावन अवसर पर आस्था व्यक्त की।

शिवसेना के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन माह में जलाभिषेक और शिवभक्तों की सेवा संगठन की पुरानी परंपरा का हिस्सा है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यकर्ता मंदिर परिसर और आसपास सेवा कार्यों में भी सहयोग कर रहे हैं।

शिवसेना नेता अजय चौबे ने कहा कि संगठन हर वर्ष पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ बाबा विश्वनाथ की आराधना करता है। उन्होंने बताया कि सावन भर शिवभक्तों की सहायता, मार्गदर्शन और सेवा के लिए स्वयंसेवकों की टीम सक्रिय रहेगी।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!