वाराणसी। समाजसेवा की सार्थकता तब मानी जाती है, जब कोई व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के लोगों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा दिखाई दे। इसी भावना के साथ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हेरिटेज अस्पताल पहुंचकर शिव कुमार शर्मा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बताया गया कि उद्योगपति अशोक जयराम शर्मा के भाई शिव कुमार शर्मा के अस्वस्थ होने पर उन्हें देखने के लिए वाराणसी बाईपास स्थित हेरिटेज अस्पताल में समाजसेवी एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव (खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) सुरेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शुक्ला तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेश गौतम पहुंचे।
इस दौरान सभी ने शिव कुमार शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शुक्ला ने बाबा कीनाराम से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
इस अवसर पर अमर कुमार शर्मा उर्फ कप्तान, विकास शर्मा, लाले शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, ध्रुव शर्मा, सुशीला शर्मा, सोनी शर्मा, आशा देवी, मंडल कार्य प्रभारी राजेश गौतम, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शुक्ला तथा लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य और शुभचिंतक उपस्थित रहे।









