,

कथा मंच को राजनीति से दूर रखा जाएगा: मनोज सिंह डब्लू

चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती माधोपुर स्थित पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के आवास पर मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। पूर्व विधायक ने केक काटकर जयंती मनाई और उपस्थित लोगों में मिठाई बांटी। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मनोज सिंह डब्लू ने 26 नवंबर से माधोपुर में शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साफ कहा कि कथा के मंच को किसी भी सूरत में राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। कथा में आने वाले सभी लोग श्रद्धाभाव के साथ श्रोता बनकर आएं। किसी भी व्यक्ति या व्यक्तित्व को कथा मंच पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

पूर्व विधायक ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन उनके पिता स्वर्गीय रामअवध सिंह की आत्मा की शांति के लिए किया जा रहा है। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कथा में आमजन के साथ कुछ विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की भी संभावना है। उनके कार्यक्रम को लेकर जल्द ही समय निर्धारित किया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और योगदान पर चर्चा करते हुए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि उन्हें धरतीपुत्र के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, युवाओं, सैनिकों और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। रक्षा मंत्री के रूप में भी उन्होंने सेना और जवानों के सम्मान से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव से प्रेरित होकर ही अपने विधायक कार्यकाल में उन्होंने चंदौली में सेना भर्ती का आयोजन कराया था, जिससे क्षेत्र के युवाओं को सेना में शामिल होने का अवसर मिल सके। भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक जिले में सेना भर्ती नहीं कराई जा सकी है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार और सेना में भर्ती के अवसर बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गमछा व अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, रामजन्म यादव, अवधेश राय, अमित उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, महेंद्र तिवारी, बांके बिहारी सिंह, आतिफ खान, दुलारे कन्नौजिया, रमेश यादव, द्वारिका खरवार, नवीन प्रजापति, सीताराम प्रजापति, लालमनी पाल, अनिल विश्वकर्मा, कृष्णानंद राय, मनेजर गोंड, रामजन्म गोंड, छाया गोंड, जानकी यादव, जगमेंद्र यादव, अंकित यादव, अखिलेश सिंह, द्वारिका यादव, इबरार अहमद और रामदीन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो प्रमुख- चंदौली

Follow us

error: Content is protected !!