वाराणसी विकास प्राधिकरण ने यातायात सुधार के लिए डीसीपी ट्रैफिक को जेसीबी लिफ्टर टो वैन सौंपी

 

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा 27 सितंबर 2024 को अवस्थापना मद से खरीदी गई 75 एचपी की जेसीबी लिफ्टर टो वैन, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 4 टन है और कुल लागत 54 लाख रुपये है, को उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग ने डीसीपी ट्रैफिक श्री हृदेश कुमार को सौंपा। यह वाहन विशेष रूप से यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले या नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाने के लिए उपयोग किया जाएगा।

 

जेसीबी लिफ्टर टो वैन एक वर्ष तक नि:शुल्क मरम्मत की सुविधा के साथ दी गई है। इस वाहन के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिन्हित पार्किंग स्थलों तक ले जाया जाएगा, और संबंधित वाहन मालिकों से निर्धारित जुर्माना भी वसूला जाएगा।

 

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य शहर के यातायात को सुगम बनाना और नो-पार्किंग क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े वाहनों से होने वाली समस्याओं को कम करना है। वाराणसी विकास प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस के इस संयुक्त प्रयास से शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!