सेंट जॉन्स स्कूल चंदौली में वन्य जीव सप्ताह पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

चंदौली। वन्य जीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना विकसित करने के उद्देश्य से सेंट जॉन्स स्कूल, कटशिला चंदौली में बुधवार को वन्य जीव सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री राम प्रकाश मौर्य उपस्थित रहे। उनके साथ उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री छविनाथ त्रिपाठी, श्री रवि कुमार सिंह, वन दरोगा श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, तथा वनरक्षक श्री देव कृष्ण तिवारी, प्रभात कुमार, तेजबली पांडेय और धीरज वर्मा भी उपस्थित रहे।

वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “वन्य जीव हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं और उनका संरक्षण मानव अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है।”

विद्यालय की ओर से फादर जो बी. जॉन, सिस्टर रोस ली, तथा अध्यापकगण प्रकाश पाल, आशुतोष चौधरी, अजय कुमार राय, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वन विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!