मिर्जापुर। चुनार क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत रामपुर सक्तेशगढ़ में शहीद बाबा के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने युवक पर अचानक चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही सक्तेशगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान के संबंध में जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।



















Leave a Reply