लूट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजा गया

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना पुलिस ने लूट के एक पुराने मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंदन गौड़ (27) पुत्र मस्तु प्रसाद, निवासी महेशपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2019 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 458/2019 में भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 411 और 414 के तहत वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

बुधवार को लहरतारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण सचान ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक पूछताछ और विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा वांछित आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!